सिकंदरा: अल्हनीपुर गांव में किसानों ने पराली जलाई, प्रशासनिक रोक के बावजूद उड़ाई गई नियमों की धज्जियां, जिम्मेदार मौन
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अल्हनीपुर गांव में सोमवार को करीब 5बजे किसानों द्वारा पराली जलाए जाने का मामला सामने आया है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश और रोक के बावजूद कुछ किसानों ने खेतों में पराली को आग के हवाले कर दिया। इससे क्षेत्र में धुआं फैल गया और वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा।स्थानीय लोगों का कहना है कि पराली जलाने से वातावरण में हानिकारक धुआं फैल र