धनौरा: गजरौला मंडी धनौरा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार मेनठेर निवासी इंतजार पुत्र भरे अपनी बाइक लेकर मंडी धनौरा की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह गांव अहरौला तेजवन के पास शुक्रवार रात करीब 10:00 बजे पहुंचा तो तेज गति के साथ आए किसी अज्ञात वाहन ने इंतजार की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इंतजार जमीन पर गिर गया और वह बुरी तरह घायल हो गया।