धरियावद: 14 अप्रैल को अंबेडकर बाबा साहब की जयंती मनाने के लिए मीणा समाज सुधार संस्थान धरियावद में बैठक आयोजित
मीणा समाज भवन रनिया मंगरी सलूंबर रोड धरियावद में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रूपरेखा तैयार करना था। बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों एवं अम्बेडकरवादी विचारकों को आमंत्रित किया गया,जिन्होंने अपने विचार साझा करते हुए सामाजिक एकता,जागरूकता व संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। सन्देश को सुने।