रामसनेही घाट: सूरजवापुर के पास सड़क पार कर रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के सूरजवापुर के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में प्रवेश वर्मा और गुड्डू उम्र करीब 38 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को प्रवेश वर्मा अपने खेत की ओर जा रहे थे तभी सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।