टीकमगढ़: पपौरा में सिद्ध चक्र महामंडल विधान और महायज्ञ का हुआ समापन, विश्व शांति के लिए की गई प्रार्थना
टीकमगढ़ के पकोड़ा स्थित श्री 1008 अतिशय क्षेत्र में 24 मार्च से 1 अप्रैल तक चल सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का समापन हो गया है। इस मौके पर श्री जी का अभिषेक और शांति धारा पूजा की गई। पंडित पवन दीवान के मार्गदर्शन में विधान का आयोजन किया गया।