कटनी ग्रामीण: जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत खरखरी में बावड़ी उत्सव का आयोजन श्रमदान से की गई बावड़ी की साफ-सफाई
जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत 30 जून तक आयोजित किए जा रहे बावड़ी उत्सव के तहत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड कटनी के सेक्टर क्रमांक-1 मझगवां फाटक अंतर्गत ग्राम खरखरी स्थित बावड़ी में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में बावड़ी की साफ-सफाई एवं झाड़ियों की कटाई की गई।