राजनगर: बारिश ने खोली सरकारी दावों की पोल: राजनगर के गंज प्राथमिक स्कूल में झरने की तरह बहा पानी, जान बचाकर भागे बच्चे, वीडियो व
राजनगर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गंज से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बुधवार को हुई बारिश ने सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति की पोल खोल दी। वायरल वीडियो में प्राथमिक शाला की जर्जर इमारत के भीतर छत से इतनी तेज़ी से पानी गिरता दिखाई दे रहा है, मानो स्कूल के अंदर ही झरना बह रहा हो। क्लासरूम में अचानक पानी भरने से मासूम बच्चों मे