झांसी: बड़गांव पुलिस ने कबूतरा डेरा गोरामछिया जाने वाली सड़क के पास से तीन चोरों को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Dec 27, 2024 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के क्रम में 26 दिसंबर को थाना बडागाँव क्षेत्रान्तर्गत घटित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये चोरी गये गैस सिलेंडर, जैक, 02 बैटरी (वाहन) व चोरी में प्रयुक्त वाहन ईको सहित 03 शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।