चैनपुर: गुरुकुल चैनपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैली
मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तहत गुरुकुल चैनपुर में सोमवार सुबह हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। रैली में गुरुकुल के 62 छात्र हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। छात्रों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया।