पुनासा: मूंदी: जयंती माता कुंड में नहाते समय युवक डूबा, मौत, दोस्तों का प्रयास विफल
Punasa, Khandwa | May 27, 2026 मूंदी | नगर से 3 किमी दूर ग्राम पालसुद माल से सोमवार को आठ दोस्त जयंती माता देवी दर्शन के लिए गए थे। सभी दोस्तों ने दर्शन-पूजन के बाद दाल-बाफले भी बनाए गए। भोजन के बाद वे मंदिर से लगे कुंड (झरना) में नहाने चले गए। इस दौरान विशाल पिता बहादुर सिंह सिसौदिया (21) की डूबने से मौत हो गई। दोस्तों ने बचाने का प्रयास भी किया लेकिन सफल नहीं हुए।