उप्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत चंदौली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभावी पैरवी और साक्षियों के साक्ष्य के आधार पर न्यायालय ने सोमवार शाम पाॅक्सो के दोषी रेपिस्ट व हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सुभाष सोनकर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अभियुक्त के खिलाफ 15 मार्च 2025 को रेप मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था।