सुपौल: सुपौल में हाई अलर्ट, छात्र आंदोलन को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च
Supaul, Supaul | Jul 24, 2026 दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्र आंदोलन के मद्देनजर सुपौल जिला प्रशासन ने एहतियातन दो दिनों के लिए हाई अलर्ट घोषित किया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा तथा दिनभर गश्त जारी रही। शाम में एसडीओ मनोहर कुमार साहू और एसडीपीओ राजीव रंजन के नेतृत्व में सदर थाना से फ्लैग मार्च निकाला गया।