मुरादाबाद: बिलारी थाना क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एसपी देहात ने दी जानकारी
एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीणा ने बताया, बिलारी थाना क्षेत्र के रहने वाले राम सिंह और थाना क्षेत्र की ही रहने वाली एक युवती का प्रेम प्रसंग था, और युवती अपने प्रेमी राम सिंह पर शादी करने का दवाब बना रही थी, आरोपी राम सिंह शादीशुदा है इसलिए उसने प्रेमिका से शादी करने से इनकार कर दिया, और प्रेमिका से छुटकारा पाने के लिए आरोपी ने दोस्त के संग मिलकर हत्या कर दी।