मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र मे ग्रह कलेश के चलते पत्नी की गला रेतकर हत्या, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या, पत्नी की हालत नाजुक
अगवानपुर के मोहल्ला नियारियान निवासी सलीम ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी नरगिस का गला रेत दिया। पत्नी के लहूलुहान होने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। सलीम ने मौके पर ही दम तोड दिया। पुलिस ने गंभीर अवस्था में पत्नी नरगिस को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया,जहां पत्नी नरगिस की हालत नाजुक बनी हुई है। एसपी सिटी ने सीओ के साथ पहुंचकर जायजा लिया।