पिछोर: पिछोर क्षेत्र के नयाखेड़ा भमरहार पंचायत में नहीं हो रही जनसुनवाई: एसडीएम के आदेश धरे रह गए, ग्रामीण परेशान
ग्राम पंचायत नयाखेड़ा भमरहार में शासन के निर्देशों की धज्जियां उड़ रही हैं। मंगलवार दोपहर लगभग 1:00 बजे ग्रामीणों ने शिकायत की कि पंचायत में हर मंगलवार होने वाली जनसुनवाई नहीं हो रही है। न कोई अधिकारी बैठ रहा है और न ही लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं।ग्रामीणों के अनुसार शासन के नियम के मुताबिक हर मंगलवार को ग्राम पंचायत भवन में जनसुनवाई आयोजित होना जरूरी।