बीकानेर: बीकानेर के गोकुल सर्किल स्थित सूरदासाणी बगीची में भागवत कथा के पांचवें दिन धूमधाम से मनाया गया नंदोत्सव
बीकानेर के गोकुल सर्कल स्थित सूरदासाणी बगीची में चल रही भागवत कथा के पांचवें दिन रविवार दोपहर 3:00 बजे धूमधाम से नंदोत्सव मनाया गया। कथावाचक पंडित गोपाल नारायण व्यास ने कथा में राम जन्मोत्सव व राजतिलक व श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा का सुंदर वाचन किया। आयोजन स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बुलाकी दास व्यास रहे उपस्थित।