बीकानेर: अखिल भारतीय साहित्य परिषद महानगर इकाई बीकानेर द्वारा कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया
अखिल भारतीय साहित्य परिषद महानगर इकाई बीकानेर द्वारा रविवार दोपहर 3:00 बजे कला संगम कार्यक्रमों की मासिक श्रृंखला के प्रथम सोपान में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कवि गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए कई राजाराम ने अपनी प्रतिनिधि रचनाएं कुदरत खुद अपने हाथों से मेरे गीत सजाती है, स्वर संगीत सहित विभिन्न रचनाएं प्रस्तुत की।