हुज़ूर: भोपाल के अयोध्या नगर में बीटेक की छात्रा के साथ दुष्कर्म और मारपीट
Huzur, Bhopal | Mar 2, 2025 भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में बीटेक चौथे वर्ष की छात्रा के साथ दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी छात्रा का सीनियर है, जिसने पहले उसे असाइनमेंट में मदद का भरोसा दिलाया और फिर उसके साथ गलत काम किया। आरोपी ने छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ एक किराये के कमरे में रहना शुरू किया। हालांकि, कुछ समय बाद उसका असली चेहरा सामने आ गया।