हुज़ूर: वीआईपी रोड पर स्टंट करते हुए 6 स्पोर्ट्स बाइक जब्त, सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करते थे
Huzur, Bhopal | Mar 2, 2025 वीआईपी रोड पर स्पोर्ट्स बाइक से स्टंट कर रहे बाइकर्स परकोहेफिजा पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टंट के दौरान पहुंचीपुलिस ने छह बाइक जब्त कर लीं। इस बीच कुछ बाइकर्सभाग निकले। पुलिस इन सभी का पता लगा रही है। थानाप्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि इन बाइकर्स ने सोशलमीडिया पर ग्रूप बना रखा है। वे अपने फॉलोअर्स बढ़ाने केलिए बाइक स्टंट के वीडियो अपलोड करते थे।