सासाराम: गुड फ्राइडे पर सासाराम के न्यू एरिया कैथोलिक चर्च में विशेष प्रार्थना आयोजित की गई, निकली क्रूस यात्रा
गुड फ्राइडे पर सासाराम के न्यू एरिया कैथोलिक चर्च में विशेष प्रार्थना, निकली क्रूस यात्रा। सासाराम स्थित न्यू एरिया कैथोलिक चर्च में गुड फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार को दोपहर क़रीब तीन बजे श्रद्धा और आस्था के साथ विशेष प्रार्थना सभा एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस मौके पर चर्च परिसर से भव्य क्रूस यात्रा निकाली गई