रीठी: PWD सड़क बनी, लेकिन डूब गया गांव! मझगांव में बारिश का पानी घरों में घुसा, ग्रामीण परेशान
Rithi, Katni | Jul 4, 2026 कटनी जिले की रीठी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत करहिया नंबर-1 के ग्राम मझगांव में PWD सड़क निर्माण के बाद ग्रामीणों की मुश्किलें कम होने के बजाय और बढ़ गई हैं। सड़क बनने के कारण पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं किया गया, जिससे बारिश का पानी सीधे ग्रामीणों के घरों में घुस रहा है।