अरवल: समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक,भूमि विवाद व अतिक्रमण मामलों के त्वरित निपटारे का डीएम ने दिया निर्देश
Arwal, Arwal | Jun 23, 2026 समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में भूमि विवाद मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में लंबित भूमि विवाद एवं अतिक्रमण वादों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों की ऑनलाइन प्रविष्टि समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि भूमि विवादों का अधिकतम निष्पादन अंचल स्तर पर ही किया जाए।