लालगंज: उदयपुर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, जिलाअस्पताल किया गया रेफर
बुधवार शाम करीब 8:30 बजे उदयपुर थाना के सेमरा कटरिया नहर पटरी पर पुलिस और स्वॉट टीम ने संयुक्त चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में टप्पेबाजी के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक अभियुक्त नागेन्द्र कुमार उर्फ पिंकू पुत्र बड़े लाल, निवासी ग्राम छतोह, थाना नसीराबाद, जनपद रायबरेल के बायें पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल किया गया रेफर