ललितपुर: मसोंरा के पास ट्रक और टैक्सी की टक्कर, चालक की मौत, 9 यात्री घायल, ट्रक मालिक ने कही अशोभनीय बात
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के मसोरा के पास हाईवे 44 पर बीते दिनों ट्रक और तीन पहिया टैक्सी की हुई जोरदार टक्कर के मामले में टैक्सी चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी और 9 यात्री घायल हुए थे और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था उक्त घटना का राहगीर द्वारा वीडियो बनाया गया और ट्रक मालिक से बात की गई जिस दौरान ट्रक मालिक ने अशोभनीय बात कही, वीडियो वायरल है।