हरदा: अतरसमा के पास सड़क हादसे में मोबाइल पर बात कर रही महिला को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत
Harda, Harda | Apr 23, 2026 आज दोपहर करीब एक बजे ग्राम अतरसमा के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान देवास जिले के खातेगांव क्षेत्र के ग्राम रिछीगांव निवासी 60 वर्षीय वसुबाई, पति मोहनलाल विश्वकर्मा के रूप में हुई है। वह अपनी छोटी बहन से मिलने अतरसमा आई हुई थीं। परिवार में उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं।