चतरा: चतरा सदर थाना प्रभारी के रूप में इंस्पेक्टर अनिल उरांव ने किया पदभार ग्रहण
Chatra, Chatra | Jul 5, 2026 चतरा सदर थाना प्रभारी के रूप में इंस्पेक्टर अनिल उरांव ने रविवार को पदभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण निवर्तमान थाना प्रभारी राहुल सिंह से किया।पदभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थापित थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल उरांव ने कहा कि शहर में विधि व्यवस्था सुदृढ़ करना और अपराध पर अंकुश लगाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।मौके पर सदर थाना कर्मी मौजूद थे।