माखन नगर: मनवाड़ा में पुलिया के पास ऑटो चालक ने फरियादी को मारी टक्कर, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Makhan Nagar, Hoshangabad | Apr 27, 2026
सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी नीरज पिता राधेश्याम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की मनवाड़ा पुलिया के पास MP05 8K7691 के ऑटो चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए फरियादी को टक्कर मार दी हादसे में फरियादी के हाथ और पैर में चोट आई पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।