फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के तहसील रोड के समीप श्री रामलीला मैदान स्थित एक कुएं के निकट सोमवार को दिन में करीब 2:30 बजे कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के जिगनी गांव निवासी आजम खान की साइकिल खड़ी थी तभी एक चोर आया और साइकिल लेकर जाने लगा। आजम खान की नजर साइकिल चोर पड़ी थी उसने शोर मचा दिया। लोगों ने साइकिल सहित चोर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।