धोरैया: अहीरो गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही है छानबीन
Dhuraiya, Banka | Mar 25, 2026 अहीरो गांव में 25 वर्षीय एक युवक ने फंसरी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली.युवक की पहचान महेश मंडल के पुत्र उत्तम कुमार मंडल के रूप में हुई है.देर रात जब परिजन भागवत कथा सुन रात में वापस लौटे तो देखा कि युवक ने गमछी का फंसरी लगा कर आत्महत्या कर ली है. बुधवार की सुबह करीब 9 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है.