सहारनपुर: सहारनपुर में झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदला, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
सहारनपुर में सोमवार दोपहर 2:00 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश ने कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दिलाई। सुबह से चिपचिपी गर्मी के कारण लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद घने बादल छाए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया।