मुरादाबाद: बिलारी विधायक फहीम इरफान के यहां पहुंचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने सीएम योगी पर जमकर साधा निशाना
मुरादाबाद में बिलारी विधायक फहीम इरफान के यहां पहुँचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर हमला करते हुए कहा कि महाकुंभ हादसे में मृतको के परिजन अपनों की लाशें ढूंढे ये स्वाभाविक है,वो परिवार दुख और गम में है,मुख्यमंत्री द्वारा उन परिवारों के लिए इस तरह की अशोभनीय बातें कहना उनके जले पर नमक छिड़कने वाली बात है,और उन्होंने गंदगी की बाते भी की है।