बालाघाट: पंचेरा के जंगल में तेंदुआ मृत मिला, हीट स्ट्रोक और भूख-प्यास से हुई मौत
तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचेरा स्थित वन क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। नियमित गश्त के दौरान सुबह करीब 7 बजे बीट गार्ड और चौकीदार ने जंगल में तेंदुए का शव देखा, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। पशु चिकित्सकों की टीम ने