भारी बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी, दूनी बैराज से गर्रा में छोड़ा गया 19,483 क्यूसेक पानी
शाहजहांपुर। भारी बारिश के बीच जनपद की नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुबह आठ बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर 142.22 मीटर, रामगंगा 135.87 मीटर, गर्रा 145.20 मीटर और खन्नौत नदी का जलस्तर 144.25 मीटर दर्ज किया गया। पिछले दिन की तुलना में गंगा में 0.02 मीटर, रामगंगा में 0.07 मीटर, गर्रा में 0.55 मीटर और खन्नौत में 1.50 मीटर की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, चारों नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे हैं। सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दूनी बैराज से गर्रा नदी में 19,483 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। कटना नदी में 3,100 क्यूसेक और खन्नौत नदी में 1,950 क्यूसेक पानी पहुंच रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए संबंधित विभागों द्वारा निगरानी की जा रही है।
आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar