लूनकरनसर: फूलदेसर क्षेत्र में 2 पीएलएम के पास अनियंत्रित कार विद्यालय के गेट से टकराई
क्षेत्र के फूलदेसर स्थित 2 पीएलएम के पास सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर विद्यालय के गेट से जा टकराई। हादसे में कार और विद्यालय का गेट क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार कार लूणकरणसर से डोडी की ओर जा रही थी, तभी अचानक नियंत्रण बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।