चंदनकियारी: वीर शहीद रघुनाथ महतो की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में निकला मशाल जुलूस, सड़कों पर गूंजे जयकारे
चंदनकियारी में वीर शहीद रघुनाथ महतो की आदमकद प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में आज शनिवार देर शाम 7 बजे आक्रोश का माहौल रहा। विरोध स्वरूप वीर शहीद रघुनाथ महतो चौक से चन्दनकियारी मोड़ यानी सुभाष चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया।हाथों में मशाल और तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।