रामपुर: दिल्ली लखनऊ हाईवे 24 पर मेघा नगला गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला हुई घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Mar 23, 2024 दिल्ली लखनऊ हाईवे 24 पर मेघा नगला गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात बाइक की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला खेत से जानवरों के लिए चारा ला रही थी कि रास्ते में बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। महिला के पति ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।