कालापीपल: ग्राम सिलोदा तालाब से नहर शुरू, लगभग 600 एकड़ जमीन की होगी सिंचाई
कालापीपल तहसील में सबसे बड़ा तालाब ग्राम सिलोदा में स्थित है जो कि लगभग 135 हेक्टेयर से अधिक जमीन में फैला हुआ है, इस तालाब की नहर से 5 गांव में सिंचाई का कार्य किया जाता है जिसमें ग्राम रोसी,खरखर,चाकरोद,जामनेर,हिराना के लगभग 400 किसान इस नहर के पानी से सिंचाई का कार्य करते है, जिससे कि लगभग 600 एकड़ जमीन में सिंचाई का कार्य किया जा रहा है।