निम्बाहेड़ा: 13 वर्षों बाद बने शुभ संयोग पर निम्बाहेड़ा क्षेत्र के निमड़िया भैरव देव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा
शनिवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निम्बाहेड़ा स्थित निमड़िया भैरव देव मंदिर में तेरह वर्षों बाद बने शुभ संयोग पर अमावस्या और भगवान शनिदेव जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और महाआरती का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजन कीर्तन और भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की