नैनवां: नैनवां के मेले में अंजलि राघव की प्रस्तुति पर हजारों की भीड़ उमड़ी
Nainwa, Bundi | Oct 10, 2026 नैनवां के सुभाष रंगमंच पर आयोजित सांस्कृतिक स्टार नाइट में हरियाणा की प्रसिद्ध डांसर अंजलि राघव ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को रात तक झूमाया। पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना और विधायक सीएल प्रेमी समेत कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे। पुलिस और पालिका प्रशासन की तगड़ी सुरक्षा और संगठित व्यवस्था से कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा।