मैहर: नेशनल हाईवे-30 पर तेज रफ्तार बल्कर की टक्कर से युवक घायल, भागने के दौरान पलटा वाहन
मैहर। मैहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेरमा मंडी के पास नेशनल हाईवे-30 पर बुधवार को एक तेज रफ्तार बल्कर की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन कुछ दूरी पर बल्कर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हुआ स्थानीय लोगो ने घायल को अस्पताल मे किया भर्ती।