जबलपुर: जबलपुर आ रही बस पलटी, तीन दर्जन से अधिक घायल, 4 गंभीर रूप से घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती
जबलपुर आ रही बस गोसलपुर में मिड डे ढाबे के पास मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे सड़क हादसे का शिकार हो गई, कटनी से जबलपुर आ रही बस सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई और पलट गई जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला उसके बाद पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती किया बताया जा रहा है