हरदा: हरदा में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत: पहले दिन 48,568 बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक दो बूंद।
Harda, Harda | Jun 28, 2026 जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला चिकित्सालय परिसर से किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने नौनिहालों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। अपील की है कि 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद जरूर पिलाएं, ताकि जिले का कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी से असुरक्षित न रहे।