जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के उत्तरी सरजमदा पंचायत अंतर्गत सरजमदा गुरुद्वारा के पास सरकारी जमीन पर बन रहे सामुदायिक भवन का निर्माण ग्रामीणों के विरोध के बाद बुधवार को 2:30 बजे रोक दिया गया। ग्रामीणों और ग्राम प्रधान का आरोप है कि विधायक निधि से हो रहे निर्माण से पूर्व न तो ग्राम सभा बुलाई गई और न ही पंचायत को जानकारी दी गई।