बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम मस्तीपुर निवासी एक युवक ने मोबाइल विक्रेता पर अपने सिम के नाम से ठगी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम मस्तीपुर निवासी बलजीत पुत्र छुटकौनू के अनुसार उसने मानपुर बाजार स्थित मोबाइल दुकानदार सोनू उर्फ विजय धर्मेंद्र उर्फ धनपति सिंह पुत्र अशोक कुमार से 16 नवंबर को सिम खरीदा था।