खुसरूपुर: बासटाल चौराहा से गन्नीचक होते स्टेशन तक नाला व पथ निर्माण कि गति धीमी होने से ग्रामीणों में आक्रोश।
खुसरूपुर बासटाल चौराहा से गन्नीचक होते हुए स्टेशन तक नाला व पथ निर्माण की गति धीमी होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि काम काफी धीमी गति से किया जा रहा है। नाले खुदाई हो जाने से लोगों को आने-जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की नाली की ऊंचाई को लेकर भी आक्रोश है। संवेदक ने अब लगातार कम होते रहने की बात कहा है।