जमुई: बिहारी महिलाओं पर आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग के विरोध में IIP ने उत्तराखंड के भाजपा नेता का फूंका पुतला
Jamui, Jamui | Jan 5, 2026 उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के द्वारा बिहार की महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान देने के विरोध में सोमवार की दोपहर बाद 3:00 बजे कचहरी चौक ओर IIP यानी इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के द्वारा गिरधारी लाल साहू का पुतला फूंका गया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी की और संख्त कार्रवाई करने की मांग की।