खरौंधी: खरौंधी में आकाशीय बिजली का कहर: दुधारू गाय और बछिया की मौत, परिवार सुरक्षित, मुआवजे की मांग
गढ़वा के खरौंधी प्रखंड के सेमारवा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। तेज गरज और बारिश के दौरान सागवान के पेड़ पर बिजली गिरने से फिरोज अंसारी की दुधारू गाय और उसकी बछिया की मौके पर ही मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि घर के अंदर मौजूद पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने बताया कि दूध बेचकर ही उनके परिवार का गुजारा चलता था। गाय की मौत से उनके सा