दरभंगा: जाले BDO पत्नी मौत केस में जांच तेज, गर्लफ्रेंड महिला दरोगा हिरासत में ली गई, कॉल डिटेल और वीडियो बने अहम सबूत
जाले प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जांच ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने BDO की गर्लफ्रेंड जो बेगूसराय में तैनात दरोगा है, उसको बुधवार की सुबह 11 बजे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसे सीतामढ़ी से पकड़कर मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना में रखा गया है।