कोडरमा: झुमरी तिलैया इंदरवाटांड में प्रशासनिक कार्रवाई के तहत जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, लोगों की जुटी भीड़
झुमरी तिलैया क्षेत्र इंदरवाटांड में प्रशासनिक कार्रवाई के तहत जेसीबी मशीन लगाकर कथित अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को 2:45 में चलाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और लोग पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए मौजूद रहे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संबंधित भूमि पर बने निर्माण एवं घेराबंदी को हटाने की कार्रवाई की गई।