नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने गुरुवार को महाराष्ट्र स्थित भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और विधिवत पूजन-अर्चना की। सांसद करीब 11 बजे मंदिर परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की।